फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर काला राणा के नाम पर पूर्व डिप्टी मेयर से मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के पूर्व डिप्टी मेयर और खनन ठेकेदार मनोज वधवा से फोन पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। एक सप्ताह पहले उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने खुद को काला राणा बताते हुए रंगदारी की मांग की थी। पुलिस ने मनोज वधवा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चौथ मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है। इससे पहले भी काला राणा पर शहर के कई व्यवसायी से रंगदारी मांगने का आरोप है और वह पहले भी कई मामलों में नामजद है। व्यवसायी रघुनाथ प्रजापति के मर्डर में भी काला राणा का नाम सामने आया था।
विज्ञापन

करनाल के हुडा सेक्टर 13 निवासी पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वाधवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका माइनिंग का कार्य है। सात अक्तूबर को वह सेक्टर 18 जगाधरी स्थित अपने दोस्त के घर पर बैठे थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम काला राणा बताया और उससे मंथली चौथ की मांग की। यह सुनते ही उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल पर चार बार फोन किया, लेकिन डर के कारण उसने फोन नहीं उठाया। पीड़ित ने बताया कि शाम को साढ़े सात बजे आरोपी ने फिर से उसके मोबाइल पर फोन किया। जिसके बाद उसने फोन उठाया तो आरोपी ने उसे कहा कि मंथली रंगदारी नहीं देने पर उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।
जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फोन करने वाला व्यक्ति काला राणा था या कोई दूसरा व्यक्ति। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें