फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्क्रीनिंग प्लाट फर्म के नाम कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएम ट्रेडिंग कंपनी के पार्टनर प्रदीप कुमार ने पंचकुला निवासी रामकुमार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके स्क्रीनिंग प्लाट को अपने नाम करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर आरोपी रामकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचकूला के सेक्टर चार निवासी प्रदीप कुमार ने हुडा सेक्टर 17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मैसर्ज जीएम ट्रेडिंग कंपनी में 50 प्रतिशत का पार्टनर है। कंपनी का सढौरा के असगरपुर में एक स्क्रीनिंग प्लाट है। पंचकुला निवासी रामकुमार पहले हमारी फर्म में सलाहकार के रूप में काम करता था। लेकिन बाद में आरोपी ने आनंद ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म खोली। एक अक्तूबर 2019 को आरोपी ने हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण के कार्यालय में स्क्रीनिंग प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार करके उसे अपनी फर्म के नाम करवा लिया और प्लाट पर अपनी फर्म के नाम के बोर्ड लगवा दिए। जब उसे इसका पता चला तो उसने आरोपी से बातचीत की। आरोप कि आरोपी ने उससे अभद्र भाषा में बातचीत की और उसे धमकाया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। हुडा सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी रामकुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें