फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बैंक कर्मी बता क्रेडिट कार्ड से 46554 रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को बैंक कर्मी बताकर अज्ञात व्यक्ति ने गांव ससौली निवासी प्रीतम सिंह को क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए वैरिफिकेशन करने की बात कहकर अकाउंट की पूरी डिटेल ले ली। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर को लेकर उसके अकाउंट से 46554 रुपये निकाल लिए। जब मोबाइल पर रुपये निकलने का संदेश आया तो आरोपी के नंबर पर संपर्क किया। लेकिन उसका नंबर बंद आया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।गांव ससौली निवासी प्रीतम सिंह ने फर्कपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे से रिटायर्ड है। उसके एक्सिस बैंक व एसबीआई में अकाउंट है। कुछ दिनों पहले उसने एक्सिस बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। 24 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उसे बताया कि वह एक्सिस बैंक से बोल रहा है। बैंक द्वारा उसका क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है। यह फोन कार्ड की वैरिफिकेशन के लिए किया गया। यह सुनकर वह आरोपी की बातों में आ गया। इसके बाद आरोपी ने उससे एटीएम कार्ड के बारे में पूछा। तब उसने बताया कि वह उसके पास अभी एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड नहीं है। तो आरोपी ने किसी अन्य बैंक के एटीएम के बारे में पूछा। तो उसने एसबीआई का एटीएम के बारे में बताया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड की वैरीफिकेशन की बात कहकर उससे कार्ड के आगे पीछे लिखे नंबर पूछे। इसके बाद आरोपी ने बताया कि वैरीफिकेशन के लिए मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर मांगा। उसने वह ओटीपी नंबर बता दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे कहा कि 20 सैकेंड से अधिक समय हो गया। इसलिए वह ओटीपी रद्द हो गया। दूसरा ओटीपी नंबर आया होगा। वह बताए। सऐसा करते हुए आरोपी ने उससे सात बार ओटीपी नंबर मांगा। इसके बाद आरोपी ने वैरीफिकेशन पूरी होने की बात कहकर फोन काट दिया। फोन कटते ही उसके मोबाइल पर उसके अकाउंट से सात ट्रांसजक्शन में 46554 रुपये निकलने का मैसेज आए। मैसेज देखते ही वह हैरान रह गया। उसने तुरंत आरोपी के नंबर पर संपर्क किया। लेकिन उसका फोन बंद आया। उसने इस बारे में एक्सिस बैंक में संपर्क किया। जहां बैंक अधिकारियों ने उसे बताया कि बैंक की तरफ से इस तरह का कोई फोन नहीं किया जाता। न ही बैंक की तरफ से उन्हें कोई फोन किया है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एसबीआई व फर्कपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह का कहना है कि साइबर सैल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उस तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें