फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन लोगों की मौत, 51 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

विज्ञापन
corona positive - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जिले में कोरोना लगातार अपना असर दिखा रहा है। कोरोना से मरीजों की मौतों के आंकड़ों में भी इजाफा हो रहा है। मंगलवार को भी कोरोना से मरने वाले तीन लोगों का संस्कार उनके धर्म के आधार पर किया गया। वहीं 51 कोरोना पॉजिटिव केस आने के साथ ही जिले में कुल एक्टिव केस 513 है। इसमें से 19 बाहरी राज्यों व जिलों के अस्पतालों में भर्ती है। खास बात है कि जितने केस पॉजिटिव आए है, उतने ही यानि 51 लोग को स्वस्थ कर घर भेजा गया है। यहीं नहीं 216 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेट है। वहीं जिला जेल के कर्मचारी व एक प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्यरत यु्वक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ओमेक्स सिटी में कार्यरत 39 वर्षीय एक सुपरवाइजर की तीन दिन पूर्व कोरोना से मौत हो गई। कोविड 19 ईएसआई अस्पताल में इसकी मौत हुई है। मृतक नई दिल्ली के संगम विहार का रहने वाला था। हालांकि कई वर्षों से यमुनानगर में रह रहा था। परिजनों के अनुसार बुखार के चलते अस्पताल में दिखाया था। जहां पर टैस्ट कराया गया तो मंगलवार को रिपोर्ट आई। मृतक को सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से दफनाया गया। वहीं जगाधरी के मेहलावाली निवासी 78 वर्षीय एक एक्स आर्मी मैन की मौत कोरोना से चंडीगढ़ में हो गई थी। परिजनों का कहना है कि मृतक को शुगर की शिकायत थी। इसके साथ अन्य बीमारियों के चलते चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। जहां पर उनकी मौत हो गई। इसी के साथ विजय कालोनी निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हो गई। मरने के बाद व्यक्ति का कोरोना टैस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव आया। व्यक्ति की मौत 21 अगस्त को हो गई थी। चार दिन बाद मृतक की पॉजिटिव आई। मंगलवार को तीनों को उनके धर्मो के हिसाब से निगम कर्मचारियों ने अंतिम संस्कार किया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से कही ज्यादा जिले में मौत हुई है।
51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही जिले में कुल 1303 मरीज हो गए है। मंगलवार को 51 लोगों की ही रिपोर्ट नेगेटिव आने के साथ जिले में अब तक 773 कोरोना पॉजिटिव केस ठीक होकर घर जा चुके हैं। डीसी मुकुल कुुमार ने बताया कि मंगलवार को 51 नए कोरोना के केस आए हैं। जिसमें 31 वर्षीय पुरूष गांव नाहरपुर, 27 वर्षीय महिला अशोक विहार, 38 वर्षीय महिला गांव कुराली, 30 वर्षीय पुरूष गांव साबापुर, 26 वर्षीय महिला विश्वकर्मा कालोनी, 27 वर्षीय पुरूष गांधीनगर, 60 वर्षीय पुरूष संजय विहार नजदीक आईटीआई, 18 वर्षीय लड़का बसंतनगर, 29 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय लड़की व 40 वर्षीय महिला गांव खजूरी, 50 वर्षीय महिला गांव बुडिया, 34 वर्षीय पुरूष व 40 वर्षीय महिला से गांव पिंजोरी से है, जो कोरोना मरीज के संपर्क में आए है। उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय महिला व 25 वर्षीय महिला इंद्रापुरम जगाधरी, 58 वर्षीय पुरूष व 25 वर्षीय महिला दर्शननगर, 55 वर्षीय महिला सेक्टर-17 जगाधरी, 53 वर्षीय पुरूष, 21 वर्षीय पुरूष व 18 वर्षीय लड़का बुडिया चौक, 67 वर्षीय पुरूष जय सिटी, 52 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17, 25 वर्षीय पुरूष प्रहलादपुरी, 61 वर्षीय पुरूष सरोजनी कालोनी, 45 वर्षीय महिला काबुलपुर यमुनानगर, 15 वर्षीय लड़का, 38 वर्षीय पुरूष व 17 वर्षीय लड़का जोगिंद्रनगर, 11 वर्षीय लड़का, 62 वर्षीय महिला व 38 वर्षीय पुरूष गांव ताजेवाला, 60 वर्षीय पुरूष राजाराम गली जगाधरी, 45 वर्षीय पुरूष प्रैस स्ट्रीट, 48 वर्षीय पुरूष जिला जेल का कर्मचारी, 17 वर्षीय लड़का रादौर रोड यमुनानगर, 30 वर्षीय पुरूष व 19 वर्षीय लड़का प्लाईवुड फैक्ट्री गांव गुलाबगढ़, 78 वर्षीय महिला चावला पैट्रोल पम्प जगाधरी, 41 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय पुरूष सिटी सेंटर रोड यमुनानगर, 48 वर्षीय पुरूष यमुनागली, 36 वर्षीय महिला कृष्णा कालोनी, 52 वर्षीय महिला विश्वकर्मा मोहल्ला, 35 वर्षीय पुरूष नया हमीदा यमुनानगर, 28 वर्षीय पुरूष गांव सुढैल से है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 216 पॉजिटिव मरीजों को होम आईसोलेट किया गया है। अब जिले में कोरोना के 513 एक्टिव केस है। जिसमें से 19 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। मंगलवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 600 सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 37,379 सैंपलों में से 34,300 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1820 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के आदेशों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर कस्बा व आसपास के क्षेत्र में विभाग की ओर से तीन टीमों का गठन कर कोरोना के सैंपल लिए जा रहे है। एसएमओ डॉ. शमा प्रवीन ने बताया कि मंगलवार को विभाग की तीनों टीमों के द्वारा 181 सैंपल लिए गए है। टीमों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुगलवाली व हैबतपुर में सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। कस्बा में काम करने आने वाले प्रवासी मजदूरों, फेरीवालों के लिए कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। विभाग कोविड-19 को लेकर पूरी तरह से सचेत है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह दी जार ही है। कस्बा में सोमवार को अनाजमंडी में आए प्रवासी फेरीवालों में एक महिला का कोरोना पॉजिटिव आने पर मंगलवार को विभाग की टीम के द्वारा सभी प्रवासी फेरीवालों के सैंपल लिए गए। जिसमें सोमवार को कोरोना संक्रमित महिला की बहन भी पॉजिटिव मिली है। जबकि अन्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
खंड के गांव रानीपुर में पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने एलबीएस में भर्ती करवाया। गांव में मोहल्ला सील कर गांव के लोगों से घरों में रहने की अपील की है। डॉ. शमा प्रवीन ने बताया कि गांव रानीपुर का एक युवक अपनी पत्नी के साथ सिविल अस्पताल में चेकअप कराने आए थे। अस्पताल में दोनों का कोरोना टेस्ट किया गया। दो घंटे बाद रिपोर्ट में दोनों संक्रमित पाए गए। टीम ने दोनों को एलबीएस अस्पताल में आईसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें