फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख में सौदा कर ली जेसीबी, अब रुपये देने से कर रहा मना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहीद्दीनपुर खनन जोन में काम करने के लिए तीन लोगों ने पंचकूला निवासी गुलजार से सात लाख रुपये में जेसीबी खरीदी। लेकिन उसकी पैमेंट बाद में देने की बात कहीं। लेकिन काफी समय बीतने पर भी आरोपियों ने पीड़ित के रुपये नहीं दिए। जब उसने अपने स्तर पर पता किया तो आरोपियों ने जेसीबी को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। उसने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के गांव जसवंतगढ़ निवासी गुलजार मोहम्मद ने बताया कि कुछ माह पहले जाटावाला निवासी कुरबान, दाउद व डारपुर निवासी इरफान उसके पास जेसीबी खरीदने आए थे। आरोपी कुरबान ने कहा था कि उसने मोहीद्दीनपुर खनन जोन में जेसीबी चलाने के लिए चाहिए। इस दौरान आरोपी दाउउ व इरफान ने उसकी जेसीबी का सौदा करवाया। जिसका सौदा सात लाख रुपये में तय हुआ था। जेसीबी लेने के बाद आरोपियों ने कुछ दिनों में पूरी पैमेंट करने की बात कहीं थी। जब उसने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो आरोपी आनाकानी करने लगे। जब उसने जांच की तो उसे पता चला कि आरोपियों ने उससे जो जेसीबी ली थी वह उसने आगे शहजादवाला निवासी जस्सी को बेच दी है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में जाट्टावाला निवासी कुरबान, दाउद, इरफान व जस्सी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई जसबीर सिंह का कहना है कि मामला दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें