फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे ने फर्जी फर्म बनाकर चावल देने के नाम पर राइस मिलर्स से ठगे साठ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रोजा मंडी निवासी बाप-बेटे ने फर्जी फर्म बनाकर सरस्वती नगर के राइस मिलर्स से चावल बेचने के नाम पर 60 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने राइस मिलर्स की शिकायत पर आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सरस्वती नगर निवासी पुनित गुप्ता ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मुस्तफाबाद में शिव गोरखनाथ के नाम से राइस मिल बना रखा है। वर्ष 2018 में यूपी के रोजा मंडी निवासी सुनील अग्रवाल अपने बेटे अंकित अग्रवाल के साथ उनके राइस मिल में पहुंचे। उन्होंने उन्हें अपनी फर्म से अच्छी क्वालिटी का चावल बेचने का ऑफर दिया। जिस पर वह राजी हो गए। आरोपितों ने उस समय उनसे चावल देने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 17 जुलाई 2018 से लेकर अगस्त 2019 तक 60 लाख रुपये अपने अकाउंटों में डलवा लिए। आरोप है कि वादे के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें उक्त राशि का चावल उनके मिल मे नहीं भेजा। जब उन्होंने जांच करवाई तो आरोपी द्वारा दी गई बिल्टी भी फर्जी निकली। उन्होंने आरोपियों के पास जाकर विरोध जताया तो उन्होंने पैसे व चावल देने से मना कर दिया और दोबारा वहां आने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित राइस मिलर्स पुनित गुप्ता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने पुनित गुप्ता की शिकायत पर आरोपी अनिल व उसके बेटे अंकित के खिलाफ धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें