फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अकाउंट डिटेल और ओटीपी नंबर जाने भारती मेडिकॉज के खाते से निकाले 96 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में साइबर क्राइम का ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें आरोपियों ने बिना अकाउंट डिटेल व ओटीपी नंबर जाने ही भारती मेडिकॉज के अकाउंट से 96 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति को केवल कॉल करके 11 रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा। जब उसने रिचार्ज करने के लिए कहा तो उसके अकाउंट से तीन बार में 96 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गोविंदपुरी रोड पर भारती मेडिकॉज संचालिका सुमन भारती ने बताया कि 19 दिसंबर को वह दुकान पर काम कर रही थी। दोपहर को करीब दो बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर कॉल आई। आरोपी ने उसे 11 रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा। जब उसने रिचार्ज करने के लिए हां की तो उसके मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आया। आरोपी ने उससे ओटीपी नंबर मांगा। लेकिन उसने आरोपी को ओटीपी नंबर देने से मना दिया। इसके कुछ देर बाद ही मोबाइल पर उसके एसबीआई के बैंक अकांउट से 2199 रुपये, 73896 रुपये व 19999 रुपये निकलने के तीन मैसेज आए। मैसेज पढ़ते ही वह हैरान रह गई, कि उसने न तो आरोपी को अपने अकाउंट के संबंध में कोई डिटेल दी और न ही मोबाइल पर आया हुआ ओटीपी नंबर बताया। फिर भी उसके अकाउंट से रुपये निकाल लिए गए। उसने तुरंत बैंक अधिकारी को फोन कर घटना के बारे में बताया और अकाउंट बंद करवा दिया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुरा चौकी इंचार्ज मेहर सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें