फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कंपनी में निवेश के नाम पर 15.50 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप

Fri, 09 Oct 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डी-9 एल्काइन बिजनेस में निवेश कराकर करीब 15.50 लाख रुपये हड़पने के आरोप में फर्कपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने प्रहलादपुरी कॉलोनी निवासी विजय कुमार शर्मा की शिकायत और आर्थिक अपराध शाखा की जांच के आधार पर हरभजन सिंह व अनिल तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि अनिल ने उन्हें डी-9 एल्काइन बिजनेस में निवेश करने पर तीन-चार साल में रकम तीन गुना होने का झांसा दिया। नवंबर 2024 में अनिल ने उनकी मुलाकात ब्लू अर्थ कंपनी के सीईओ बताए गए हरभजन सिंह से कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 13 दिसंबर 2024 को उन्होंने दो लाख रुपये कंपनी में ट्रांसफर किए। आरोप है कि इसके बाद शिकायतकर्ता के ससुर से 8 लाख, उनके परिचितों से 4.50 लाख और 3.50 लाख रुपये समेत अन्य लोगों से भी रकम कंपनी के खाते में ट्रांसफर कराई गई। कुल करीब 20 लाख रुपये लिए गए। पांच महीने भुगतान करने के बाद रकम देना बंद कर दिया फर्कपुर थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें