फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.85 लाख

Fri, 09 Oct 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने जगाधरी निवासी युवक का मोबाइल हैक कर उसके फोन-पे खाते से 1.85 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नवाब कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय सचिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी तरह साइबर ठगों ने उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद ठगों ने उनके फोन पे का इस्तेमाल करते हुए अनधिकृत तरीके से अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए। इन ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनके खाते से कुल 1.85 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते से रकम निकलने का पता चलने पर पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना यमुनानगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल और ट्रांजेक्शन से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। वहीं खाते से लेनदेन के आधार पर भी ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें