यमुनानगर। जगाधरी की रूपनगर कॉलोनी निवासी युवक ने बैंक खाते से जुपिटर एप के जरिए 95 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। पार्थ बंसल की शिकायत के अनुसार 26 जुलाई की दोपहर करीब पौने एक बजे से 27 जुलाई के बीच किसी अज्ञात ने धोखाधड़ी कर जुपिटर एप के माध्यम से उसके बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने का पता चलने पर पुलिस से शिकायत की। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया की पुलिस टीम बैंकिंग रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। संवाद