गांव मारवा कलां के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते मंडल अध्यक्ष। स्वयं
व्यासपुर। गांव मारवा कलां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोद भराई की रस्म के साथ पौष्टिक रेसिपी, रंगोली, पोस्टर मेकिंग और प्ले स्कूल एक्टिविटी कराई गई। बच्चों ने पोस्टर और रंगोली के माध्यम से प्रतिभा दिखाई। महिलाओं ने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि भाजपा पाबनी कलां मंडल अध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने रंगोली का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संजीव शास्त्री, तरसेम पाल, प्रदीप शर्मा, राजीव बंसल, सोहन पाल, सुपरवाइजर नैंसी, कमलेश, सोनिया बंसल, मुमताज बेगम, वीना रानी, राजेश, कुसुम, मनीता, पूजा इत्यादि मौजूद रहीं। संवाद