फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जानकार बनकर की एक लाख रुपये की धोखाधड़ी

Wed, 26 Aug 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप के आर्य नगर निवासी बुजुर्ग को विदेश में रहने वाला जानकार बताकर साइबर ठग ने एक लाख रुपये की चपत लगा दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आर्य नगर निवासी 69 वर्षीय रामपाल ने शिकायत में बताया कि 20 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने विदेश से उनका जानकार होने का दावा किया। बातचीत के दौरान उसने रामपाल से कहा कि उसे तत्काल एक लाख रुपये की आवश्यकता है और वह कुछ दिन बाद रकम वापस कर देगा। जानकार समझकर वह उसकी बातों में आ गए। इसके बाद आरोपी के कहने पर बताए गए खाते में एक लाख रुपये जमा करवा दिए। रकम भेजने के कुछ समय बाद आरोपी ने फिर फोन किया और उनसे और पैसों की मांग करने लगा। इस पर रामपाल को बातचीत पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोपी से रुपये मांगने का कारण पूछा तो आरोपी ने फोन काट दिया। इसके बाद कई बार प्रयास करने पर भी उससे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि बैंक के लेनदेन और कॉल डिटेल के माध्यम से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें