फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.69 लाख की ठगी

Tue, 14 Jul 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने 1.69 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने करनाल निवासी आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बाडी माजरा निवासी विशाल ने बताया कि वह लंबे समय से सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहा था। उसके एक रिश्तेदार ने करनाल के न्यू वाल्मीकि बस्ती हांसी रोड निवासी अमित कुमार से मुलाकात कराई। आरोपी ने खुद को अधिकारियों के साथ करीबी संबंध होने का दावा करते हुए नगर निगम में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। शुरुआत में आरोपी ने नौकरी लगवाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। बातचीत के बाद सौदा 1.70 लाख रुपये में तय हुआ। आरोपी ने भरोसा दिलाते हुए कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए और अलग-अलग समय पर किस्तों में कुल 1.69 लाख रुपये अपने पास ले लिए। विशाल का आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और विरोध करने पर पर धमकियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें