फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 10 Jul 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। युवक को विदेश भेजने का सपना दिखाकर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। साढौरा थाना पुलिस ने मेहमदपुर निवासी हेमराज की शिकायत पर आरोपी पंजाब के जालंधर निवासी बलजोत सिंह उर्फ गोरी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और इमिग्रेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायत में हेमराज ने बताया कि आरोपी ने उनके बेटे विशाल को विदेश भेजने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने दावा किया कि वह सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराकर जल्द ही उसे विदेश भिजवा देगा। आरोपी की बातों पर विश्वास कर परिवार ने समय-समय पर उसे बड़ी रकम दी। सितंबर 2025 से मई 2026 के बीच आरोपी ने 35 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकम लेने के बावजूद आरोपी ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। जब परिवार ने विदेश भेजने या रकम वापस करने की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। हेमराज ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर आरोपी ने वीजा और विदेश भेजने की प्रक्रिया के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए, जिसके लिए भी आरोपी ने उनसे अलग से रुपये लिए थे। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक जांच की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें