फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सांप जैसे जीव की खरीद-फरोख्त के नाम पर 50 लाख रुपये ठगे

Sun, 31 May 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। सांप जैसे जीव की खरीद-फरोख्त में मुनाफे का लालच देकर एक सेवानिवृत्त शिक्षक से 50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद साढौरा थाना पुलिस ने गांव झंडा के सरपंच पवन कुमार समेत तीन आरोपियों के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
रसूलपुर निवासी रंजीत पाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2024 में वह पवन कुमार की दुकान पर गए थे। वहां उनकी मुलाकात बिजेंद्र सिंह और सोनी पाल से कराई गई। आरोप है कि दोनों ने एक सांप जैसे जीव की खरीद-बिक्री का सौदा दिखाकर उन्हें साझेदार बनने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि जीव को करोड़ों रुपये में बेचा जाएगा और सभी को भारी मुनाफा मिलेगा। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लेकर निवेश करने के लिए तैयार कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी और पत्नी की जमा पूंजी, दोस्तों से उधार व अन्य स्रोतों से धन जुटाकर करीब 50 लाख रुपये का इंतजाम किया।
आरोप है कि 12 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट क्षेत्र में सौदे की प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में मुलाना में खरीदार को जीव सौंपने की तैयारी की गई। रंजीत पाल का कहना है कि डिलीवरी के समय खरीदार ने यह कहते हुए जीव लेने से इनकार कर दिया कि वह मर चुका है। इसके बाद न तो सौदा पूरा हुआ और न ही उनकी रकम वापस मिली। शिक्षक ने इसे सुनियोजित ठगी बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद सरपंच पवन कुमार, बिजेंद्र सिंह और सोनी पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना पुलिस का कहना है बैंक खातों की डिटेल निकलवाई जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धोखाधड़ी होने से डूबी जीवनभर की कमाई

रंजीत ने बताया कि वह और उनकी पत्नी सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। ठगी में उनकी जीवनभर की मेहनत और जमा पूंजी चली गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वह मानसिक रूप से इतने परेशान हो गए कि शर्म के कारण अपनी पत्नी के अलावा दोनों बेटों को भी इसकी जानकारी नहीं दे सके। बैंक की देनदारियां और ब्याज चुकाने के लिए उन्हें एचडीएफसी बैंक से लिमिट लेनी पड़ी। बाद में कर्ज उतारने के लिए जमीन भी बेचनी पड़ी।
विज्ञापन


आरोपियों की ठगी की खबर पढ़ मिली हिम्मत

सेवानिवृत्त शिक्षक ने बताया कि लंबे समय तक वह ठगी की घटना पर चुप रहे। जीवन भर की कमाई गंवाने के बाद वह मानसिक तनाव में थे। उन्होंने बताया कि हाल ही में आरोपियों की ओर से गांव उधमगढ़ निवासी एक व्यक्ति के साथ की गई इसी प्रकार की ठगी के बारे में अखबारों में छपी खबर पता चला था। इसके बाद उसे हिम्मत मिली और उसने भी सामने आकर अपनी शिकायत अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें