फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वरोजगार अपनाकर अपनी अलग पहचान बना रहीं महिलाएं

Sun, 31 May 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महिलाओं को प्रशिक्षण देती समूह से जुड़ी महिलाएं। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर।
स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर जिले की महिलाओं ने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है, बल्कि अब वे अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण दे रही हैं। समूहों से जुड़ी अनेक महिलाएं खेतीबाड़ी, सिलाई-कढ़ाई, जूट बैग निर्माण, ब्यूटी पार्लर और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
जिले के लगभग प्रत्येक गांव में 15 से 20 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इन समूहों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं स्वयं का कार्य शुरू कर रही हैं और परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कई महिलाओं की मासिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

अब उनकी पहचान अब लखपति दीदी के रूप में बनने लगी है। समूहों से वर्षों से जुड़ी महिलाएं अब प्रशिक्षक की भूमिका निभा रही हैं। वे जिले के विभिन्न गांवों में जाकर महिलाओं को स्वप्रशिक्षण दे रही हैं। इतना ही नहीं उन्हें अन्य जिलों और कई राज्यों में आयोजित प्रशिक्षण में भी आमंत्रित किया जा रहा है। वहां वे महिलाओं को उद्यमिता, उत्पाद निर्माण, विपणन और वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दे रही हैं।
कविता कांबोज, नीलम, शमीम, पुष्पा, नीरू, रीना देवी, पूनम देवी, पिंकी देवी व अन्य महिलाओं का कहना है कि समूहों ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। पहले वे केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन अब वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में भी भागीदारी निभा रही हैं। समूहों के माध्यम से उन्हें बचत, ऋण सुविधा और व्यवसाय स्थापित करने के अवसर मिले हैं।
अधिकारियों के अनुसार स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि आज जिले की अनेक महिलाएं न केवल खुद सफल उद्यमी बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं सक्षम होती जा रहीं हैं। समय-समय पर प्रशिक्षण के साथ ऋण की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं लखपति दीदी भी बनी हैं। देवेंद्र शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें