फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसान को डिजिटल अरेस्ट कर छह लाख रुपये की ठगी

Sat, 31 Oct 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर क्षेत्र के गांव सिलीकलां निवासी किसान धर्मवीर को डिजिटल अरेस्ट रखकर छह लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर ठग ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर किसान को वीडियो कॉल की और उसके मोबाइल नंबर से लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में धर्मवीर ने बताया कि 25 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच किसान के मोबाइल पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वालों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि उसके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक संदेश भेजने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज होने का डर दिखाया। ठग ने किसान को विश्वास दिलाया कि उसके खिलाफ गंभीर शिकायत मिली है और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है।
इसके बाद उसे कई दिन तक वीडियो कॉल के जरिये डिजिटल अरेस्ट रखा गया। ठगों ने उसे अपने निर्देशों पर चलने के लिए मजबूर किया ठग ने किसान से सोने के आभूषणों पर पांच लाख रुपये का लोन करवाया। इसके अलावा एक लाख रुपये भी खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन

एक-दो दिन में रकम लौटाने का दिया था भरोसा
शिकायत के मुताबिक ठग ने किसान को भरोसा दिलाया था कि मामला खत्म होने के एक-दो दिन बाद उसकी पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। तय समय बीतने के बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली। साइबर क्राइम थाना एसएचओ रविंद्र ने बताया कि पुलिस टीम मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें