फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी

Wed, 30 Sep 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के जवाहर नगर में प्लॉट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 14 लाख रुपये कर ली गई। आरोप है कि प्लॉट का सौदा तय होने के बाद आरोपी दंपती ने रकम ले ली। काफी समय बीतने के बावजूद प्लॉट की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं कराई। फर्कपुर थाना आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजेंद्र नगर निवासी मोहनलाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अप्रैल माह में प्लॉट खरीदना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात राम सिंह और उसकी पत्नी प्रोमिला से हुई। दोनों ने उसे बताया कि उनका जवाहर नगर में एक प्लॉट है और वे उसे बेचना चाहते हैं। इसके बाद आरोपियों ने उसे प्लॉट दिखाया। शिकायत के अनुसार प्लॉट पसंद आने के बाद दोनों पक्षों के बीच सौदा तय हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि सौदा तय होने के बाद राम सिंह और प्रोमिला ने उससे 14 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने जल्द ही प्लॉट की रजिस्ट्री उसके नाम करवाने का आश्वासन दिया था। मोहनलाल शर्मा ने बताया कि रकम देने के बाद वह रजिस्ट्री होने का इंतजार करता रहा।
काफी दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई। जब उसने इस संबंध में राम सिंह और प्रोमिला से बात की तो दोनों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसे अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ।
विज्ञापन

इस पर पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आगे की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें