फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ओएलएक्स पर सामान बेचने के नाम पर लाखों की ठगी

Thu, 24 Oct 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगों ने ओएलएक्स पर सामान बेचने का झांसा देकर मुखर्जी पार्क निवासी हरप्रीत सिंह से एक लाख 38 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरप्रीत सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले उसने ओएलएक्स पर एक मैसेज देखा। जिसमें डाइनिंग टेबल विद चेयर को बेचने के बारे में लिखा हुआ था। बेचने वाले ने अपना नाम यमुनानगर निवासी सुनील बताया। उससे ऑनलाइन आरोपी से बातचीत कर सौदा तय हो गया। आरोपी ने फोन पर उसे एक लाख 38 हजार रुपये अपने सामान की कीमत बताई।
उसकी बातों में आकर वह सामान खरीदने के लिए तैयार हो गया। आरोपी ने उसे क्यू आर कोड भेजा। यमुनानगर का पता होने की वजह से वह उसके झांसे में आ गया और उसे एक लाख 38 हजार रुपये भेज दिए लेकिन कई दिन बीतने पर भी उनके पास सामान नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्हें ठगी का पता लगा। यह आरोपी के नंबर पर संपर्क किया तो वह अब बंद आ रहा है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रवि कांत का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें