फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा, ठगे 4.34 लाख

Thu, 24 Oct 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खुद को बैंक कर्मी बताकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने का झांसा देकर साइबर ठग ने जय सिटी कॉलोनी निवासी संगीत लता से चार लाख 34 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने महिला के मोबाइल पर एप डाउनलोड करा हैक करके उसके खाते से रुपये साफ कर दिए गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। संगीत लता ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास अनजान नंबर से फोन आया।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और कहा कि क्रेडिट कार्ड पर ऑफर आया हुआ है। इस ऑफर के तहत वह क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वा सकते हैं। उसकी बातों में आकर उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के लिए हां कर दी। ठग ने उनके मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया। जैसे ही यह एप डाउनलोड किया तो उसका मोबाइल हैक हो गया।
इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से चार लाख 34 हजार रुपये साफ हो गए। इसका पता उसे तब लगा जब मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से रुपये कटने के संदेश आने लगे। संदेश आते ही उसने तुरंत बैंक में संपर्क किया और अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अनजान नंबर से आने वाले फोन पर अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। न ही उन्हें ओटीपी बताए। न कोई लिंक खोले और न ही अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में ऐप डाउनलोड करे। ऐसा करने से आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें