फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा भवन के पुन: निर्माण की सीएम से की मांग

Thu, 26 Feb 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जठलाना के सदस्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले। लोगों ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर गांव जठलाना में प्राचीन गुरुद्वारा साहिब की जर्जर इमारत का पुन: निर्माण करवाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि प्राचीन गुरुद्वारा में गुरबाणी का पाठ व कीर्तन सुबह-शाम होता है। गुरुद्वारे की इमारत बेहद खस्ता है। मुख्यमंत्री ने जल्द गुरुद्वारे की इमारत बनाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रधान मनिंद्र सिंह, कमल मक्कड़, योगराज कांबोज, जगन चौहान, राजू गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें