फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कंपनी में पैसा लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

Mon, 28 Oct 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गाजियाबाद के रहने वाले कुछ युवकों ने कंपनी में पैसे निवेश करने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। गिरोह ने 10 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यमुनानगर निवासी सौरभ शर्मा ने एसपी को एक प्रार्थनापत्र सौंपा था। उनका कहना था कि उसकी मुलाकात 2023 में गाजियाबाद निवासी लोकेश से उसकी एक दोस्त के माध्यम से बात हुई थी। लोकेश ने बताया था के वह एक कंपनी में अपने पैसे निवेश करता है और दुबई में भी उसका ऑफिस बना हुआ है।
विज्ञापन

इसी बात के झांसे में लेकर कंपनी में पैसे लगाने को कहा। झांसे में आकर सौरभ ने अपने और अपनी पत्नी के खाते से करीब दो लाख 40 हजार रुपये लोकेश द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद लोकेश ने कहा कि अपने कुछ परिचितों के से भी निवेश कराओ तो अच्छा मुनाफा होगा।
विज्ञापन

इसके बाद सौरभ ने अपने साथियों से भी निवेश कराया। 10 लोगों की ओर से कुल 11 लाख 80 हजार रुपये का निवेश किया गया। आरोपी है कि लोकेश और उसके साथी पैसे लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने लोकेश, उसके साथी सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार व राजिंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें