फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने युवती की ली अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर ठगा दस तोले सोना
फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे शारीरिक संबंध बनाने की दी धमकी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर युवक ने 19 वर्षीय युवती को अपने जाल में फंसाकर उसके अश्लील फोटो ले लिए। इसके बाद युवक ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक ने युवती को फोटो वायरल करने की धमकी देकर दस तोले सोने के जेवर हड़प लिए। यही नहीं युवक युवती पर उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। वहीं फोटो वापस करने के नाम पर उससे दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। युवती ने विरोध कर शिकायत पुलिस में देनी की बात कही तो युवक ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। युवक की प्रताड़ना से युवती बेहद सहमी हुई और मानसिक तनाव में है। युवती की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ आईटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने, छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी कॉलेज में पढ़ती है। उसका फेसबुक पर अकाउंट है। कुछ दिन पहले तिशांत नाम के युवक ने उसकी बेटी पर अकाउंट पर रिक्वेस्ट की। जो उसकी बेटी ने स्वीकार कर ली। इसके बाद तिशांत ने चैटिंग कर उसकी बेटी को अपने जाल में फंसा लिया और उसकी बेटी के अश्लील फोटो भी ले लिए। इसके बाद वह फोटो से उसकी बेटी को परेशान करने लगा। युवक ने उसकी बेटी से संबंध बनाने को कहा। इसका उसकी बेटी ने विरोध किया। इस पर तिशांत ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान युवक ने फोटो वायरल न करने पर उसे रुपये देने की बात कही। युवक ने उसकी बेटी को प्रताड़ित कर घर में रखे दस तोले सोने के जेवर ठग लिए। महिला ने बताया कि गहने लेने के बाद भी युवक नहीं माना और उसकी बेटी को उसके पास आने के लिए फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। बेटी ने इसकी शिकायत पुलिस में करने को कहा तो युवक ने कहा कि युवक ने पिता को जान से मारने की धमकी दी। जिससे उसकी बेटी बेहद डर गई। इस पर युवक फोटो लौटाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग करने लगा। युवक की प्रताड़ना से उसकी बेटी मायूस व डरी सहमी रहने लगी। पूछने पर उसने पूरी बात बताई। महिला पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बॉक्स
प्रताड़ना से लड़की बेहद सहमी व डरी हुई
महिला थाना में शिकायत देने लड़की अपनी मां के साथ पहुंची। यहां महिला कर्मचारियों ने युवती को काफी समझाया। जिसके बाद उसने शिकायत दी। युवक की प्रताड़ना से लड़की बेहद सहमी और डरी हुई है। जिस कारण पुलिस भी उससे ज्यादा जानकारी नहीं ले पाई। फिलहाल महिला पुलिस युवती का डर दूर करने की कोशिश कर रही है।
वर्जन
युवती ने शिकायत दी है। शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। लेकिन पीड़िता युवक की धमकियों के कारण बहुुत ही डरी सहमी हुई है। जिस कारण उससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई हे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा
कोमल रानी, अतिरिक्त एसएचओ, महिला थाना।