फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगर पालिका सचिव व लेखाकार नीरज पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




रादौर में चल रहे गोगा माड़ी के मेले में सीएम फ्लाइंग की टीम ने नगर पालिका रादौर के अधिकारियों और कर्मचारियों का बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा। आरोप है कि नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारी हाथ से लिखी पर्चियां मेले में दुकानें लगाने वालों को किराए के तौर पर दे रहे थे और उनसे रुपये ले रहे थे। आरोप नगर पालिका सचिव हरिओम कांबोज, लेखाकार नीरज व अन्य पर लगा है।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने 19 दुकानदारों से हाथ से लिखी पर्चियां बरामद की हैं। जो नगर पालिका अधिकारियों द्वारा दुकानदारों को किराए के तौर पर रुपये लेकर दी गई थी। सीमा फ्लाइंग के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने इसकी शिकायत रादौर पुलिस को दी। रादौर पुलिस ने मामले में रादौर नगर पालिका सचिव हरिओम कांबोज, लेखाकार नीरज को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने रादौर पुलिस को शिकायत दी है कि सूचना मिली थी कि रादौर में गोगा माड़ी मेले में नगर पालिका के अधिकारी फर्जी पर्चियां बनाकर दुकानदारों से किराया वसूल रहे हैं। जिसके बाद उनकी टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ रवि के साथ मेले में जाकर जांच की। जहां नगर पालिका सचिव हरिओम कांबोज, लेखाकार नीरज और उनके ऑफिस के कर्मचारियों द्वारा मेले में दुकानें लगाने वालों से रुपये लेकर हाथ से लिखी रसीदें दी हुई मिली।
ये रसीदें 100, 150, 200, 500, 600 रुपये व इससे ज्यादा राशि की हैं। आरोप है कि नगर पालिका सचिव, लेखाकार और अन्य कर्मचारियों ने यह पैसा सरकारी खाते में जमा कराने की बजाए अपनी जेब में डाला है और गबन किया है। जांच के दौरान मेले में दुकान लगाने वाले सुनील कुमार, नीटू, शीशम, संजू, राजू, संदीप, रामचंद्र, राजकुमार, दिलबाग, विनोद समेत कुल 19 दुकानदारों के पास कच्ची रसीदें मिली। उनकी टीम इन रसीदों को लेकर नगर पालिका आफिस में पहुंची तो वहां पर सचिव और लेखाकार नहीं मिले। नीरज के मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें कहा गया कि वे कच्ची रसीदों का रिकार्ड उपलब्ध कराएं, लेकिन वे नगर पालिका आफिस में नहीं आए। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी सचिव हरिओम कांबोज व लेखाकार नीरज को नामजद करते हुए अन्य पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें