फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भील छप्पर गांव की पूर्व सरपंच पर धोखाधड़ी का केस

Mon, 24 Jun 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (यमुनानगर)। भील छप्पर गांव की पूर्व सरपंच रमनीत कौर ने गांव के विकास कार्यों के लिए मिला पैसा बिना किसी स्वीकृति के गांव में दूसरी जगह पर खर्च कर दिया। बिलासपुर के बीडीपीओ कार्तिक चौहान ने रमनीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीडीपीओ चौहान ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले प्लान में भील छप्पर गांव में रमनीत कौर सरपंच बनी थी। भील छप्पर गांव के राजकुमार ने सीएम विंडो पर रमनीत कौर के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार गांव से श्मशान घाट बिलासपुर तक रास्ता निर्माण के लिए 11 लाख 63 हजार रुपये दिए गए थे। अभी तक भी यह रास्ता नहीं बना है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम सचिव से रिपोर्ट मांगी गई थी। ग्राम सचिव की रिपोर्ट के अनुसार 13 अगस्त को 2019 को 1163000 रुपये ग्राम पंचायत को गांव भीलछप्पर से श्मशान घाट बिलासपुर तक रास्ता निर्माण हेतु किसान खेत सड़क योजना के तहत दिए गए थे। परंतु सरपंच रमनीत कौर ने जिस कार्य हेतु राशि स्वीकृत हुई थी।
उससे वह कार्य न करवा कर उस राशि में से 531600 रुपये अपनी मर्जी से भीलछप्पर से आम्बवाला गांव तक गौहर रास्ता निर्माण पर खर्च कर दिया। बकाया राशि 631387 रुपये को गांव में अन्य विकास कार्यों पर बिना किसी स्वीकृति के मनमर्जी से खर्च कर दिया। रमनीत कौर पर कुल 1163000 रुपये की रिकवरी बनती है।
विज्ञापन

तहसीलदार को दिए थे कुर्की के आदेश
वर्ष 2021 में प्रशासन द्वारा सरपंच को तीन नोटिस भेजे गए परंतु सरपंच ने यह राशि पंचायत के खाते में जमा नहीं करवाई। डीडीपीओ द्वारा लिखे गए पत्र के बाद डीसी ने चार अक्तूबर 2022 काे तहसीलदार बिलासपुर को रमनीत कौर के खिलाफ कुर्की के आदेश दिए। परंतु तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में कहा की रमनीत कौर के नाम पर कोई भी चल-अचल संपत्ति नहीं है। नियमानुसार उसके परिजनों से रिकवरी नहीं की जा सकती। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें