संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती घर से फरार हो गई। युवती घर से दो लाख 15 हजार रुपये, गहने व स्कूल के दस्तावेज ले गई हैं। आरोप है कि अंटारी गांव का परवेज उसे शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 20 जून को रात को खाना खाकर अपने कमरे में सो गई थी। सुबह बेटी घर से गायब मिली। वह घर में रखे दो लाख 15 हजार रुपये, गहने व उसके स्कूल के दस्तावेज भी गायब थे। तलाश करने के दौरान पता चला कि को अंटारी निवासी परवेज शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है।