फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉक मार्केट में निवेश कर लाखों कमाने का लालच देकर हड़पे 8.14 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट में निवेश कर लाखों रुपये कमाने का लालच देकर पांच लोगों ने अमरपुरी कॉलोनी निवासी संजय नेगी से आठ लाख 14 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने इन रुपयों के निवेश के बदले में 17 लाख रुपये देने का झांसा दिया था, लेकिन आरोपियों ने उसे केवल 60 हजार रुपये ही दिए। जब उसने बकाया रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरपुरी कॉलोनी निवासी संजय नेगी ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2018 में उसकी मुलाकात प्रदीप हलधर व दीपक सिंह पंवार के साथ हुई थी। आरोपियों ने उसे स्टॉक मार्केट में रुपये लगाकर लाखों रुपये कमाने के बारे में जानकारी दी थी। आरोपियों ने उसे बताया था कि उनकी मध्यप्रदेश के देवास जिला में पीएनपी शेरॉन सोल्यूशन के नाम से फर्म है। जहां शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किया जाता हैं। इस दौरान आरोपियों ने उसकी मुलाकात आदर्श गुप्ता व कनक त्यागी के साथ करवाई। आरोपियों के मुताबिक उसने साल 2018 से 2019 के बीच उनकी फर्म में आठ लाख 14 हजार रुपये लगाए थे। आरोपियों ने उसे कहा कि जुलाई 2019 से उसे 17 लाख रुपये मिलेंगे, लेकिन दिसंबर 2020 में आरोपियों ने उसे केवल 60 हजार रुपये ही दिए। जब उसने आरोपियों से अपने और रुपये मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलने उसे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रुपये न मिलने से उसके बच्चों की पढ़ाई रुक गई है। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
वर्जन
-फर्कपुर पुलिस स्टेशन अधिकारी सतपाल का कहना है प्रदीप हलधर, दीपक सिंह पंवार उर्फ कुनाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, आदर्श त्यागी व कनक त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें