फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश युवती ने रिटायर्ड अफसर से 21 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं को लंदन की एक दवा कंपनी की वैज्ञानिक बताकर ब्रिटिश युवती ने दो लोगों के साथ मिलकर शहर निवासी पूर्व अधिकारी से 21 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। अधिकारी की पहचान फेसबुक के माध्यम से युवती से हुई थी। चैटिंग के दौरान युवती ने सेवानिवृत्त अधिकारी को झांसे में लेकर दवाइयों के कच्चे माल का डीलर बनाने की बात कही। इस दौरान महिला ने व्यक्ति का भारत में रह रहे अपने दो साथियों से संपर्क करवाया। उसने अमेरिकी महिला के कहने पर दोनों व्यक्तियों से कच्चा माल खरीद लिया और उसके नमूने कंपनी को भेज दिए। कंपनी की ओर से ज्यादा माल खरीदने की मांग के बाद उसने भारत में रहने वाले युवती के दोनों साथियों से काफी मात्रा में कच्चा माल खरीद लिया, लेकिन बाद में ब्रिटिश युवती की कंपनी ने माल लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

सिल्वर स्ट्रीट निवासी सुरिंद्र सिंह ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे कोई कारोबार करने की सोच रहे थे। इस दौरान फेसबुक पर जैसमीन विलसन नाम की युवती का मैसेज आया। चैटिंग के दौरान युवती ने बताया कि वह लंदन की एक कंपनी में वैज्ञानिक है। उनकी कंपनी विश्वस्तरीय दवा बनाती है। दवा का कच्चा माल भारत से मंगवाया जाता है। उसने सुरिंदर सिंह को कच्चा माल का डीलर बनने का प्रस्ताव दिया। युवती ने उसकी पहचान ब्रिटेन निवासी फ्रैंक एडवर्ड, अरुणाचल प्रदेश के गांव ताकसिंग निवासी टावा मोनू लक्ष्मी व एक अन्य महिला से करवाई। उन्होंने उनसे कच्चा माल खरीदा और नमूने कंपनी को भिजवा दिए। इस पर कंपनी ने कच्चे माल की ज्यादा मात्रा में लेने की बात कही। जिस पर उन्होंने काफी कच्चा माल खरीद लिया। जब उन्होंने युवती द्वारा बताई कंपनी से माल खरीदने की बात की तो वे उसे झांसा देते रहे। सुरिंद्र ने बताया कि 21 लाख 30 हजार रुपये का माल खरीदने के बाद भी जब कंपनी ने माल नहीं खरीदा तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों को नामजद कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें