फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से चौथी कक्षा का छात्र घायल

Fri, 28 Nov 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी में निजी स्कूल के बाहर स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे चौथी कक्षा के छात्र को अन्य कक्षा के छात्र ने बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चा सड़क पर गिरा गया, जिससे उसको गंभीर चोटें आई जिसका इलाज जगाधरी के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्कूल की जूनियर विंग में चौथी कक्षा में पढ़ने वाला राजवीर निवासी न्यू जैन नगर छुट्टी के समय ऑटो से घर लौट रहा था। स्कूल के बाहर वह ऑटो में बैठा और तभी दुकान से कुछ सामान लेने के लिए उतरा। इसी दौरान इसी स्कूल की सीनियर विंग के छात्र साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर तेज गति से आ रहा था। बाइक सवार ने तुरंत सड़क पार कर रहे राजवीर को टक्कर मार दी। जिससे राजवीर सड़क पर गिरा और उसके सिर से खून बहने लगा। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों स्टूडेंट भी नीचे गिर गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर पीछे बैठे दो छात्र मौका पाकर फरार हो गए। वहीं भीड़ ने चालक को पकड़ लिया। उधर घायल राजवीर को तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी गंभीर हालत के चलते तुरंत उपचार देकर सिर में चार टांके लगाए गए।

प्रिंसिपल का कहना है कि किसी भी विद्यार्थी को स्कूल में बाइक लेकर आने की इजाजत नहीं है। बच्चे घर से बाइक लेकर आते हैं और स्कूल के बाहर इधर उधर खड़ी कर देते हैं। वे अभिभावक को इस बारे लगातार सचेत करते हैं कि बच्चों को वाहन देकर स्कूल ने भेजें। बाकी घायल बच्चे से स्कूल प्रबंधन लगातार संपर्क में है और कई अध्यापकाें को अस्पताल में भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें