संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। गांव खारवन निवासी हरजिंद्र सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी बलजोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलजोरी मुख्य आरोपी चंदाराम को बेटा है। मामले में आरोपी चंदाराम, प्रदीप व भूषण पहले से पुलिस गिरफ्त में है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
खारवन गांव निवासी गुलविंद्र सिंह उर्फ गुंगा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 10 जून की रात को वह अपने दोस्त महिंद्र पाल उर्फ बब्बू और हरजिंद्र सिंह उर्फ बंटी गांव में अड्डे पर हरीश की दुकान में बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। वहां पर गांव का चंदाराम भी था। उसने हरजिंद्र सिंह को कहा कि उसे ट्रक में टायर डलवाने हैं और कुछ पैसे की जरूरत है। तभी चंदा राम ने कहा कि उसने तो उसके पैसे नहीं दिए। अगर हरजिंद्र ने उसे पैसे दिए तो उसके भी पैसे नहीं देगा।
वहां पर हरजिंद्र और चंदा राम के बीच हाथापाई हो गई। दोनों में बीच बचाव कराया। तब हरजिंद्र ने पांच हजार रुपये चंदाराम को दे दिए थे। चंदा राम पैसे लेकर वहां से चला गया था। वे भी वहां से अपने घर के लिए चल दिए। जब चंदा राम के घर के पास पहुंचे तो चंदा राम और उसकी पत्नी बलजोरी, प्रदीप कुमार उर्फ रिषी, बंटी वहां पर खड़े थे। उन्होंने हरजिंद्र को पकड़ लिया और हाथापाई शुरू कर दी। प्रदीप कुमार उर्फ ऋषि की पत्नी अपने घर से रिवाल्वर लेकर आई और अपने पति को दे दी।
उसने गोली चला दी और हरजिंद्र के चेहरे पर गोली लगी। इसी दौरान आरोपी वहां से भाग गए और हरजिंद्र को अस्पताल लेकर आए। वहां से उसे रेफर कर दिया। मुलाना में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने चंदा राम, बलजोरी, बंटी, प्रदीप उर्फ ऋषिपाल पर केस दर्ज कर लिया था। मामले में प्रदीप, भूषण व चंदाराम को कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब बलजोरी को काबू किया गया है।