यमुनानगर। ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत अलग-अलग स्थानों से सट्टा खेलने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 14,280 रुपये बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मेन बाजार बूड़िया निवासी अनीश उर्फ टोनी को 1670 रुपये के साथ काबू किया। इसी तरह अशोक विहार कॉलोनी जगाधरी निवासी विजय कुमार को सट्टा खाईवाली करते हुए 5050 रुपये के साथ दबोचा है। इसी प्रकार जगाधरी पटरी मोहल्ला निवासी साहिल नागपाल उर्फ मोंटू को 2670 रुपये के साथ काबू किया। वहीं संत नगर छोटी लाइन निवासी पवन कुमार को 4890 रुपये के साथ पकड़ा है।