यमुनानगर। किसानों के खेतों से ट्यूबवेल के मोटरों के तार चोरी करने के चार आरोपियों को सीआईए-1 टीम ने काबू किया है। आरोपियों ने 18 वारदात कबूल की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सुशील कुमार निवासी गुलाबगढ़, राजू निवासी पांजयपुर, प्रदीप निवासी खुरदी और गुरिन पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय खेतों में पहुंचकर ट्यूबवेल मोटर से केवल तार निकालते थे और मोटर छोड़कर भाग जाते थे। सीआईए-1 इंचार्ज ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपियों औरंगाबाद क्षेत्र से काबू किया गया। संवाद