फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होली के लिए चलाईं चार स्पेशल ट्रेनें

Wed, 05 Mar 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। होली के कारण इन दिनों ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। जिसके चलते ट्रेनों में लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं। रेलवे ने अंबाला व फिरोजपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से चार ट्रेनें चलाई हैं। जिसमें से एक ट्रेन का ठहराव यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर दिया गया है।
यह ट्रेन 05005-06 संख्या से अमृतसर से गोरखपुर के बीच अप व डाउन में अलग-अलग तिथियों में चलाई जाएगी। यह गाड़ी 12, 19 व 26 मार्च को अमृतसर से गोरखपुर स्टेशन के बीच चलेगी। अमृतसर के लिए गाड़ी संख्या 05006 छह, 13, 20 और 27 मार्च को चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने गोरखपुर से चंडीगढ़, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से बनारस, अंबाला से मऊ के बीच अतिरिक्त गाड़ियां चलाई हैं।
विज्ञापन

वहीं एक ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दिल्ली के बीच चलाई है। यात्रियों को इन गाड़ियों लाभ अंबाला व सहारनपुर स्टेशन से मिलेगा। इन गाड़ियों में आरक्षण यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से करवाया जा सकेगा। अतिरिक्त गाड़ियां चलने से यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी। घोषणा के साथ ही इन गाड़ियों में आरक्षण शुरू हो चुका है।

रेलवे ने अमृतसर से गोरखपुर के बीच गाड़ी संख्या 05005-06 संख्या से स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन 5, 12, 19 व 26 मार्च को गोरखपुर स्टेशन से दोहपर दो बजकर 40 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, भूरवाल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर होते हुए यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर तड़के चार बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी।
अंबाला छावनी पहुंचने का समय पांच बजकर 12 मिनट होगा। यहां से यह ट्रेन ढंढारी कलां, जालंधर सिटी व ब्यास होते हुए सुबह साढ़े नौ बजे अमृतसर पहुंचेगी। अमृतसर से यह ट्रेन 6, 13, 20 व 27 मार्च को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। अपने इसी रूट से अंबाला छावनी स्टेशन पर शाम चार बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी।यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर शाम साढ़े पांच बजे पहुंचने का समय निर्धारित है। यह ट्रेन अगली सुबह सवा नौ बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 04503-04 का संचालन चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच किया जा रहा है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से रात 11बजकर 35 मिनट पर छह, 13 व 20 मार्च को चलाई जाएगी। जबकि ट्रेन नंबर 04503 गोरखपुर से रात 10 बजकर पांच मिनट पर 7, 14 व 21 मार्च को चलेगी। दोनों दिशाओं में यह गाड़ी अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती स्टेशन पर रुकेगी।
गाड़ी संख्या 04604, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 9 व 16 मार्च को शाम सवा छह बजे चलाई जाएगी। जबकि गाड़ी संख्या 04603 वाराणसी से शाम साढ़े पांच बजे 11 व 18 मार्च को चलाई जाएगी। इस ट्रेन को जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ व रायबरेली स्टेशन पर ठहराव दिया गया।
गाड़ी नंबर 05301 मऊ जंक्शन से तड़के चार बजकर 42 मिनट पर चलेगी। जबकि रात सवा 12 बजे अंबाला छावनी पहुंचेगी। इस ट्रेन का 6, 13, 20 व 27 मार्च को संचालन किया जाना है। जबकि गाड़ी संख्या 05302 अंबाला कैंट से रात एक बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे मऊ पहुंचेगी।
इस ट्रेन का संचालन 7, 14, 21 व 28 मार्च को किया जाएगा। इसे भेलथारा रोड, भटनी, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मानकपुर, गोंडा, भूरवाल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत व पानीपत रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन




होली की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने कुछ विशेष गाड़ियां चलाई हैं। अतिरिक्त गाड़ी चलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस इन गाड़ियों का लाभ दूसरे स्टेशन से भी मिल सकेगा। इसके लिए आरक्षण शुरू हो गए हैं। - नवीन कुमार झा, वरिष्ठ मंडल रेलवे प्रध्न।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें