फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर चार दुकानदारों के काटे चालान

Wed, 05 Mar 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों पर नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने जोन एक में जगाधरी के पंसारी बाजार व बूड़िया गेट पुलिस चौकी के पास दबिश दी। इस दौरान कढ़ी, चावल विक्रेता समेत चार दुकानदारों के पास से काफी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। इस पर टीम ने चारों दुकानदारों के मौके पर चालान किए गए और उनसे 4000 रुपये जुर्माना राशि वसूली।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर नगर निगम के जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। जोन एक में एसआई अमित कंबोज व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई गौरव के नेतृत्व में गठित एसआई प्रदीप दहिया व होमगार्ड के जवानों की टीम मंगलवार को सबसे पहले पंसारी बाजार पहुंची।
विज्ञापन

यहां छोले भटूरे विक्रेता व एक परचून दुकानदार के पास से प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। जिस पर निगम द्वारा दोनों दुकानदारों का मौके पर चालान किए गए। इसके बाद टीम ने बूड़िया गेट पुलिस चौकी के पास छापेमारी कर कड़ी चावल विक्रेता व परचून दुकानदार से पॉलिथीन बरामद कर उनके चालान किए। इस दौरान टीम ने चारों दुकानदारों से कुल 4000 रुपये जुर्माना राशि वसूली और बरामद पॉलिथीन जब्त की।
विज्ञापन

एसआई अमित कांबोज ने बताया कि एक जुलाई 2020 से सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे पॉलीथिन, प्लास्टिक के चम्मच, डोने, गिलास, आइसक्रीम की स्टिक, प्लेट, कप, कांटे, स्ट्रा, ट्रे, मिठाई के डिब्बे पर लगने वाली पन्नी, निमंत्रण पत्र, सिगरेट पैकेट, थर्माकोल का सजावटी सामान, पीवीसी बैनर, प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड, प्लास्टिक के झंडे समेत 19 आइटम पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि कोई इन्हें बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें