फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गांव के चार लोगों ने रंजिश में पीटकर कर की मनोज की हत्या

Mon, 01 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मनोज। फाइल फोटो 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव रामखेड़ी में धान के खेत से मृत मिले गांव फेरुवाला के मनोज (32) के मामले में गांव से ही चार लोग उसकी हत्या करने के आरोप में नामजद किए गए हैं।
थाना व्यासपुर पुलिस को दी शिकायत में मनोज के चचेरे भाई शुभम ने आरोप लगाए कि आरोपियों ने रंजिश में मनोज की पीटकर हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों लोगों पर हत्या की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गांव फेरूवाला निवासी शुभम ने बताया कि उनके ताऊ का बेटा मनोज शादीशुदा था। तीन साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी।
विज्ञापन

मनोज मेहनत मजदूरी करता था। मनोज के पास 29 अगस्त को किसी व्यक्ति का फोन आया। फोन सुनने के बाद वह घर से एक्टिवा लेकर चला गया। मगर इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, पर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। जब वह तलाश करते हुए गांव रामखेड़ी के बस अड्डे पर पहुंचे तो वहां फलों की रेहड़ी लगाने वाले गांव के रणबीर सिंह से मनोज के बारे में पूछा गया। रणबीर सिंह ने बताया कि रात को करीब 11 बजे मनोज के साथ गांव का ही सुमित, रजत, राकेश व निक्की मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने गांव रामखेड़ी के पास खेतों में मनोज की तलाश की। तब मनोज का शव धान के खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और साथ ही डंडे पड़े हुए थे। उनका आरोप है कि सुमित, रजत, राकेश व निक्की ने रंजिश के चलते मनोज की हत्या की है। मनोज को पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें