फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शूटरों को हथियार और रुपये देने में हरियाणवी गायक समेत चार काबू

Wed, 18 Feb 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विवेक उर्फ हर्ष बुबका। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे रोड स्थित वरयाम सिंह अस्पताल और सिटी मॉल में फायरिंग मामले में यमुनानगर पुलिस ने हरियाणवी गायक विवेक उर्फ हर्ष बुबका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मोहाली स्थित उसके फ्लैट से हिरासत में लिया, जहां उसके साथ दो अन्य आरोपी भी मौजूद थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गायक ने शूटरों को हथियार और पैसे मुहैया कराने के साथ उन्हें पनाह भी दिलाई थी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
बीती सात फरवरी की देर रात वरयाम सिंह अस्पताल व सिटी मॉल के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी। बदमाश अस्पताल के अंदर घुस गए और करीब 13-14 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद कुछ देर बाद सिटी मॉल के बाहर भी फायरिंग कर गैंगस्टर के नाम की पर्ची फेंककर भाग गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
विज्ञापन

अगले दिन आठ फरवरी को गांव सुढैल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पकड़े गए आरोपी करनाल के तरावड़ी निवासी नितिन व सागर ने पूछताछ के दौरान हरियाणवी गायक हर्ष बुबका का नाम लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए एक आपराधिक सिंडिकेट सक्रिय था।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पूरी वारदात विदेश में बैठे गैंगस्टर नोनी राणा के इशारे पर की गई थी। आरोपियों के कई विदेशी गैंगस्टरों से संपर्क होने की बात भी सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया कि हर्ष बुबका ने बदमाशों को वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार और पैसे उपलब्ध कराए थे। साथ ही घटना के बाद उन्हें छिपाने के लिए कमरे भी दिलाए थे।
इन खुलासों के बाद पुलिस ने सोमवार शाम मोहाली स्थित फ्लैट पर दबिश देकर हर्ष बुबका को गिरफ्तार कर लिया। फ्लैट से करनाल निवासी अमरिंद्र और शाहवीर को भी गिरफ्तार किया गया। अमरिंद्र पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। शाहवीर पर पंजाब के मोगा में 10 फरवरी को प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग करने का आरोप है। इसके अलावा कैथल निवासी आदित्य को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने हर्ष के साथ मिलकर यमुनानगर फायरिंग की पूरी साजिश रची थी।
कौन है गायक हर्ष बुबका
हर्ष बुबका का असली नाम विवेक बताया जाता है। वह हरियाणा-पंजाब बेल्ट में उभरते हरियाणवी सिंगर्स में गिना जाता था। उसका काम ज्यादातर यूट्यूब, इंस्टाग्राम और रीजनल म्यूजिक चैनलों के जरिए सामने आया। वह बड़े म्यूजिक लेबल का मेनस्ट्रीम स्टार नहीं था, बल्कि इंडिपेंडेंट हरियाणवी सिंगर के तौर पर जाना जाता रहा। वह मुख्य रूप से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में लोकल लेवल पर गाने रिलीज करने और स्टेज शो करने के लिए जाना जाता रहा है। करीब 2019-2020 के आसपास हरियाणवी म्यूजिक में एंट्री की। शुरुआती दौर में उसने छोटे स्टूडियो से गाने रिकॉर्ड कराए। लोकल एल्बम और सिंगल ट्रैक रिलीज किए। शादी-समारोह और स्टेज शो भी किए।
विज्ञापन

आरोपियों ने एक संगठित गिरोह बना रखा था, जो पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम देता था। मामले में आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। -अमरेंद्र सिंह, एएसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें