फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में पहुंचीं छह शिकायतों में से चार का निपटारा

Tue, 07 Jul 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
समाधान ​शिविर में एसडीएम को ​शिकायत सौंपते लोग। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। उपमंडल के समाधान शिविर में सोमवार को कुल छह शिकायतें आई। इनमें से चार का निपटान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि दो समस्याएं संबंधित विभाग को निर्धारित समय में निपटाने के आदेशों के साथ भेज दी गई है।
समाधान शिविर एसडीएम जसपाल सिंह गिल के नेतृत्व में लगाया गया। उन्होंने शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित व प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने कहा कि हर सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर लगाए जाते हैं। समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों व समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वे परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस, पंचायती राज संस्थाओं सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं समाधान शिविर में लेकर आएं और तुरंत समाधान करवाएं। समाधान शिविर में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई जयकुमार, पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई दीपक, क्रिड विभाग के जोनल मैनेजर अमित कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग खंड समन्वयक महेश कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें