फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंगू के चार नए मरीज मिले, कुल 94 केस

Tue, 05 Nov 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डेंगू की रफ्तार जिले में कुछ दिनों में तेज हो गई है। सोमवार को जिले में एक साथ चार केस डेंगू के मिले। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 94 हो गई है।
नए केसों में फतेहपुर गांव से 70 वर्षीय शानू देवी, सुभाष नगर से 33 वर्षीय मानसी गुप्ता, मॉडल कॉलोनी से 31 वर्षीय जसलीन व जवाहर नगर से 18 वर्षीय पुष्पेन शामिल हैं। चारों केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इनके घरों व आसपास फॉगिंग कराई गई। साथ ही सभी मरीजों की हालत स्थिर है। विभाग की तरफ से उनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की लैब में मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच की गई। रिपोर्ट में उनको डेंगू होने की पुष्टि हुई। इसके बाद विभाग की टीम उनके घर पर भेजी गई। इसके अलावा घरों में मच्छर के लारवा की जांच की गई। दोनों मरीजों के अलावा आसपास की गलियों में भी फॉगिंग की गई ताकि डेंगू के मच्छर को अन्य लोगों को काटने से रोका जा सके।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 94 हो गई है। जहां पर डेंगू मिलता है, वहां पर फॉगिंग करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सप्ताह में एक दिन घरों व दुकानों पर ड्राई डे जरूर मनाए। इस दौरान गमलों, पुराने बर्तनों व टायरों के अलावा फ्रिज के पीछे लगी पानी की ट्रे को खाली जरूर करें ताकि उसमें मच्छरों का लारवा न पनप सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें