फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 144 सैंपलों की रिपोर्ट में चार और निकले पॉजिटिव।

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रविवार को 144 सैंपलों की रिपोर्ट में एक ही फैक्टरी में कार्यरत चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। कई दिन पहले ये गुड़गांव के मानेसर से होकर आए थे। सावधानी के तौर पर इनका सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों को बिलासपुर के एलबीएस में भर्ती किया है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को तलाशा जा रहा है। जिले में अब तक 92 केस पॉजिटिव आ चुके हैं। फिलहाल कुल 58 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। छह पॉजिटिव लोग दिल्ली के रहने वाले हैं, जिनके यमुनानगर में सैंपल लिए गए। अब तक 5899 लोगों के टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 5631 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 168 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

सरस्वती नगर में हलवाई निकला पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव की संख्या ब्लॉक सरस्वती नगर में तीन हो गई है। जिसमें से एक की मृत्यु व अन्य दो का इलाज चल रहा है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट रविंद्र शर्मा ने बताया कि पहला केस ब्लॉक के गांव महमदपुर का हलवाई है। वह अंबाला में रसोली की जांच करवाने गया था। वहां अस्पताल में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव मिला। दूसरा केस काजीबांस गांव का है, जिसकी मौत हो चुकी है। वहीं तीसरा केस पठाना मोहल्ले के व्यक्ति का है। पीड़ित सशस्त्र पुलिस में कर्मचारी है, जो पंचकूला में कार्यरत है। वह पिछले कुछ दिनों से अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। रात को उसके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने पूरे पठाना मोहल्ले को सील कर दिया।
पुलिसकर्मी को एलबीएस बिलासपुर के आइसोलेशन में रखा हुआ है। उसके परिजनों व संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं काजीबांस के लोगों के अस्पताल में बुलाकर उनके सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. राजीव दुआ, एसएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
डीसी ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
डीसी मुकुल कुमार ने तारा पुरी कॉलोनी, नंदा कॉलोनी, जगाधरी वर्कशॉप व दराजपुर का दौरा किया। इन्हें तुरंत सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सुढैल फैक्टरी में कार्यरत एक कोरोना संक्रमित तारापुरी कॉलोनी, एक नंदा कॉलोनी जगाधरी वर्कशॉप तथा दो कोरोना संक्रमित दराजपुर से संबंधित हैं। इसलिए इन्हें कंटोनमेंट जोन घोषित करके तुरंत सील करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। इस अवसर पर जगाधरी के एसडीएम दर्शन कुमार बिश्रोई, जगाधरी के तहसीलदार छोटूराम व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चारों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल बिलासपुर में दाखिल करवाया गया है।
डॉ. विजय दहिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें