यमुनानगर। जिले में सोमवार को कोरोना से संक्रमित चार केस मिले। जबकि आठ लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए। अब जिले में 22 सक्रिय कोविड पॉजिटिव केस हैं।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.45 प्रतिशत हो गया है। जिले में कुल आबादी का 53.86 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में कुल 30855 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 30378 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन की पालन करें। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में 22 सक्रिय कोविड पॉजिटिव केस हैं जिनमें से एक अस्पताल में दाखिल और 21 होम आइसोलेशन में हैं। अभी तक कुल 647453 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 612420 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 296 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।