फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले चार नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या सात हो गई है। ये जानकारी डीसी गिरीश अरोड़ा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब जिले का कोरोना रिकवरी रेट 98.31 प्रतिशत हो गया है। जबकि डबलिग रेट 278 दिन है। डीसी ने बताया कि जिले में कुल आबादी का 32.50 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 24650 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24235 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में सात संक्रमित मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। अभी तक कुल 390655 लोगों के नमूने लिए गए हैं। जिनमें से 361373 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2076 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें