फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मारपीट के आरोप में चार नामजद

Sun, 15 Jun 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के हरनौल गांव में ट्रैक्टर से जोतकर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया। जब जमीन के मालिक ने विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। थाना छप्पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में देवकी नंदन ने बताया कि उनके साथ गांव के ही नंदलाल का जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि 29 मई को नंदलाल, पुरजोत गौतम व रेखा और झींझरो निवासी मोंटी खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घुस आए। जबरदस्ती खेत में जुताई करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उससे मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें