यमुनानगर। सेक्टर 17 थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के ही कमल पर रास्ता राेककर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि वह पति को तलाक देकर उससे शादी कर ले। महिला की शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में बताया कि कमल से लगभग नौ-दस माह उससे जान पहचान है। आरोप है कि आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर वह उससे गाली गलौज करता है। उसके बच्चे व पति को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। संवाद