फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हमले में एक परिवार के चार लोग घायल

Fri, 27 Sep 2024 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर/यमुनानगर। जमीन के विवाद में एक गांव में कुछ लोगों ने परिवार के सदस्यों पर गंडासी से हमला कर दिया। हमले में परिवार के चार लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार की एक महिला ने एक आरोपी व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। रादौर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका गांव के ही देवी दयाल, हरीश कुमार, करण व मोहित के साथ दीवानी केस अदालत में चल रहा है। अदालत ने उसके पक्ष में स्टे के आदेश भी दिए हुए हैं। इसके बाद से चारों आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोपी स्टे होने के बाद भी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

व्यक्ति ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे आरोपी देवी दयाल उसके घर में घुस गया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। जब वह घर पर आया तो उसकी पत्नी ने उसे इस बारे में बताया। वह आरोपी देवी दयाल से बात करने गया तो उसने अपने साथी हरीश कुमार, करण व मोहित के साथ मिलकर उससे मारपीट की।
विज्ञापन

शोर सुनकर उसकी भाभी, मां व भाई मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उन पर भी गंडासी व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसकी भाभी, मां व भाई घायल हो गए। उसकी पत्नी को भी चोटें लगी। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस का कहना केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें