फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसे चार नकाबपोश परिवार पर हमला कर भागे

Tue, 22 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तेजली स्थित एक घर में रविवार रात डेढ़ बजे नकाबपोश चार लोग घुस गए। चारों दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। इचारों कोई वारदात अंजाम देते, उससे पहले परिवार के अमित कुमार की नींद खुल गई। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग जागे तो नकाबपोश पत्थर से हमला कर भाग गए। सूचना पुलिस को दी गई है।
घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की अंदर दिख दे रही फुटेज में पाया चार लोग बरामदे में हैं। घर में घुसे चारों लोगों ने कपड़े से मुंह ढका हुआ था। साथ ही चारों लोग कच्छे में थे। यह पता लगने पर आसपास के लोगों दहशत में हैं। चूंकि कई वर्षों पहले कच्छा गिरोह सक्रिय था, जो सिर्फ कच्छे पहले चोरी, डकैती व लूटपाट को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में घर में घुसे चारों लोगों के भी कच्छे में होने से लोगों को वर्षों पुराने कच्छा गिरोह के दिन याद आ गए। आसपास के लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की। अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज सतपाल ने बताया कि सूचना मिली है। मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें