फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी ई-चालान फाइल भेजकर खाते से निकाले चार लाख

Mon, 17 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्जी ई-चालान की फाइल भेजकर फोन हैक कर बैंक खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए गए। साइबर ठगी कैंप की रणजीतपुर कॉलोनी निवासी अमित चावला से हुई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में रणजीत कॉलोनी निवासी अमित चावला ने बताया कि 24 अक्तूबर को उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आरटीओ ई-चालान की एपीके फाइल भेजी गई। जब फाइल पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। काफी समय तक फोन नहीं चला। मोबाइल रीस्टार्ट करने पर पाया कि बैंक खाते से अलग-अलग कर ऑनलाइन चार लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह हैरान रह गया। मोबाइल पर आए रुपये निकलने के संदेश देखकर बैंक में जाकर खाता बंद कराया और साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी। मामले के जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें