फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो पड़ोसियों की बीच मारपीट में चार घायल

Thu, 23 Nov 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सदर जगाधरी के मांडखेड़ी गांव में गली में पानी डालने पर पड़ोसियों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर डंडों से बिंडों से हमला कर दिया। छत पर चढ़कर ईंटे व रोडे बरसाए। इससे परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में पिता व उसके तीन बेटों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मांडखेड़ी गांव निवासी कासिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में पानी की सप्लाई के लिए पंचायत द्वारा गलियों में पाइप दबाए जा रहे है। जिसके चलते गलियों में खड्डे बने हुए है। उनके घर के सामने यामिन का मकान है। आरोप है कि आरोपी यामिन रोजाना अपने घर के रैंप को पानी से धोता है। जिसके चलते उनके घर के सामने गली में कीचड़ हो जाता है। इससे उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच ने भी कई बार उसे गली में पानी छोड़ने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। शाम करीब पांच बजे आरोपी ने दोबारा गली में बाल्टी से पानी फेंक दिया। जब उसके भाई की पत्नी साजिदा ने उसे पानी गली में फेंकने से मना किया तो वह उसकी भाभी से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी भाभी साजिदा, उसकी लड़की नजमा, चाची सलमा से मारपीट की। इसके बाद आरोपी अपने घर की छत पर चढ़ गया और उन पर ईंट रोडे फेंकने लगा।
विज्ञापन

उसकी लड़की नजमा ने मारपीट के बारे में उसे बताया। वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों यामिन उसके बेटे अकरम खान, अमीर खान व सोहेल खान ने डंडों से उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसके चाचा के लड़के अमजद ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी यामिन, उसके बेटे अकरम, अमीर खान, सोहेल खान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें