रादौर। गांव धौलरा में एसके रोड पर बुधवार की देर शाम डंपर व कार की आमने सामने हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर रादौर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों व पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर क्षतिग्रस्त कार के अंदर से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। हादसे के बाद एसके रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क हटवा कर जाम को खुलवाया। रादौर की ओर आ रही कार लाडवा की ओर जा रहे एक डंपर से टकराई थी। संवाद