गांव कैत मंडी में सबमर्सिबल का पाइप ठीक करवा रहे व्यक्ति व मिस्त्री पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के और लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान दो युवकों पर गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया है।
गांव कैत मंडी निवासी अब्बास ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर के सामने सरकारी जगह पर सरकारी सबमर्सिबल लगा हुआ है। इसमें आसपास के परिवारों ने पीने के लिए पानी के पाइप लगा रखा है। उनका पाइप खराब हो गया था। जिसे ठीक कराने के लिए 21 अप्रैल को उसने मिस्त्री बुलाए हुए थे। जैसे ही मिस्त्री उनके खराब पाइप को ठीक करने लगा तो उनके पड़ोसी खान मोहम्मद, शबीर व कादिर मौके पर आए और मिस्त्री के साथ बहस बाजी करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उसके व मिस्त्री के साथ मारपीट की। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें छुड़ाया। इसके बाद वह अपने घर आ गया। आरोपी खान मोहम्मद व उसके बेटों ने फोन कर वहां पर आने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। जिसके बाद वहां पर सलीम, उस्मान व अन्य लोग भी आ गए। आरोपियों ने आते ही गंडासी व डंडों से उसके परिवार सदस्य आशिक व अनस पर हमला कर दिया। मारपीट में वे तीनों घायल हो गए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी खान मोहम्मद, शबीर, कादिर, सलीम, उस्मान व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।