फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लूट के मुख्य आरोपी से 1.70 लाख रुपये और बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रतापनगर में हिमाचल प्रदेश के होटल संचालक अनिल कुमार से सात लाख रुपये लूटने के मामले में मुख्य आरोपी रामेश्वर उर्फ संजू व उसके साथी हारुण उर्फ सोनू से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से लूट के एक लाख 70 हजार रुपये और बाइक बरामद कर ली है। वहीं, इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस आरोपियों के हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश व हरियाणा के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

प्रतापनगर थाना प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से अभी एक लाख 70 हजार रुपये और वह बाइक बरामद की है जिस पर आरोपी फरार हुए थे। आरोपियों से अभी और रुपयों की रिकवरी होनी है। मुख्य आरोपी लवाणी निवासी रामेश्वर उर्फ संजू ने ही लूट की पूरी योजना बनाई थी। योजना बनाकर उसी ने वारदात को अंजाम दिया था।

पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) की शिव कालोनी निवासी अनिल कुमार का पांवटा साहिब में होटल व कॉलेज है। वह 29 अप्रैल को कॉलेज व होटल का फर्नीचर लेने के लिए आ रहे थे। जब वह प्रतापनगर के पास पहुंचे तो उनसे मुख्य आरोपी रामेश्वर उर्फ संजू ने लिफ्ट मांगी। कार में बैठकर आरोपी लैपटॉप चलाने लगा। इस दौरान उसने ही अपने साथी को फोन किया। बाद में नेट नहीं चलने का बहाना बनाकर कार रुकवाई। जिसके बाद डायल 112 की गाड़ी आकर रूकी। इस गाड़ी में तीन पुलिसकर्मी और एक सिविल ड्रेस में था। जो अनिल के बैग से सात लाख रुपये व दो ब्लैंक चेक और कार की चाबी लूटकर ले गए थे। पुलिस ने इस केस में पहले अज्ञात पर लूट का केस दर्ज किया था। बाद में प्रतापनगर पुलिस ने लूट करने के आरोपी डायल 112 के कर्मी एसपीओ मनजीत, जसबीर, ईएसआई रामभूल व होमगार्ड संदीप को गिरफ्तार किया। जिन्हें जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार रात को मुख्य आरोपी रामेश्वर उर्फ संजू व उसके साथी हारुण उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें